Breaking News

#हरदोई:- खबर का असर: 6 दिन बाद मटियामऊ में लौटी बिजली, लगा 25 KV का नया ट्रांसफार्मर#


#हरदोई:- खबर का असर: 6 दिन बाद मटियामऊ में लौटी बिजली, लगा 25 KV का नया ट्रांसफार्मर#

#हरदोई: जिले के माधोगंज ब्लॉक के ग्राम मटियामऊ (तिर्वाकुल्ली रोड) में आखिरकार अंधेरा छंट गया। पिछले 6 दिनों से भीषण गर्मी और बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों प्रसारित द टेलीकास्ट न्यूज़ की खबर का असर देखने को मिला, जिसके बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पहले यहां 16 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था, जो अधिक लोड के कारण बार-बार खराब हो रहा था। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था#

#इस मुद्दे को खोज जारी है. न्यूज़ ने “विद्युत विभाग मस्त, जनता त्रस्त” शीर्षक से प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। अब गांव में 25 केवी (25 KV) क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है और बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई है। बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए द टेलीकास्ट का आभार जताया और कहा कि समय पर आवाज उठाने से ही प्रशासन ने उनकी समस्या का समाधान किया। अब क्षेत्र में बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या भी दूर हो गई है#

No comments