#सीतापुर:- तेज हवा और बरसात में भड़की आग की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत, बच्ची झुलसी#
#सीतापुर:- तेज हवा और बरसात में भड़की आग की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत, बच्ची झुलसी#
#सीतापुर: शनिवार की रात अचानक चली तेज हवाओं और बरसात ने एक गांव को पल भर में सन्न् कर दिया। बताते चलें कि सीतापुर जनपद के थाना क्षेत्र सदरपुर अंतर्गत ग्राम सरैया चलाकापुर में संजय पुत्र स्व0 राजाराम के मकान के छपर में चूल्हे से भूस्खलन के अचानक ही तूफान में भड़क जाने के कारण आसपास के घर अग्निकांड की चपेट में आ गए, जिससे लगभग 11 मकान के छपरा/बंगला/झोपड़ी आग की चपेट में आए जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। मौके पर ग्रामीणों की मदत से अग्निशमन ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में फूलमती पत्नी शत्रोहन उम्र 45 वर्ष, इदरा पत्नी भगौती प्रसाद उम्र 65 वर्ष की बुरी तरह जलकर मौत हो गई जहां घायल मीनाक्षी पुत्री सुरेंद्र उम्र 7 वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां लाई गई जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिलाधिकारी आर राजा गणपति के अनुसार प्रभावितों को चिन्हांकन करके राहत की व्यवस्था की गई। मौके पर उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी के साथ राजस्व, पुलिस, फायर की टीम उपस्थित है उन्होंने कहा जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग ने तबाही मचाई जिससे गांव के हालात बदतर हुए#

No comments