#हरदोई:- कछौना- का ‘अदृश्य’ शौचालय: 8 साल से ताला, कागजों में हर साल मरम्मत#
#हरदोई:- कछौना- का ‘अदृश्य’ शौचालय: 8 साल से ताला, कागजों में हर साल मरम्मत#
#हरदोई: जनपद के कछौना विकास खंड की ग्राम सभा कुकुही में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत सवालों के घेरे में है। लाल हरीराम इंटर कॉलेज के पास वर्ष 2018 में क्षेत्र पंचायत निधि से बना सामुदायिक शौचालय आज तक उपयोग में नहीं आ सका है#
#स्थानीय लोगों के अनुसार, लाखों रुपये की लागत से बना यह शौचालय शुरू से ही अधूरा पड़ा है और बीते 8 वर्षों में एक दिन भी इसका ताला नहीं खुला। हैरानी की बात यह है कि हर साल कागजों में इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई पर खर्च दिखाया जाता रहा है#
#निर्माण में अनियमितताओं के आरोप/ ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई। शौचालय में न तो पानी की समुचित व्यवस्था की गई और न ही टंकी लगाई गई। कई जगह टोटियां टूटी हुई हैं और गड्ढों (सेप्टिक सिस्टम) का भी निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। ठेकेदार द्वारा काम अधूरा छोड़ दिए जाने से यह भवन केवल “शो-पीस” बनकर रह गया है#
#स्वच्छता मिशन के उद्देश्य पर पानी/ यह शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाया गया था, जिसका उद्देश्य खुले में शौच से मुक्ति और ग्रामीणों को स्वच्छ सुविधाएं उपलब्ध कराना था। साथ ही महिला समूहों को केयरटेकर के रूप में रोजगार देने की योजना भी थी, लेकिन जमीनी स्तर पर यह पूरी तरह विफल नजर आ रही है#
#क्षेत्र में व्यापक समस्या/ ग्रामीणों का कहना है कि केवल कुकुही ही नहीं, बल्कि पूरे कछौना ब्लॉक में सामुदायिक शौचालयों की यही स्थिति है। यहां तक कि ब्लॉक परिसर और कोतवाली में बने शौचालय भी उपयोग में नहीं हैं, जबकि इन स्थानों पर रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है#
#प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश/ मामले में जिला पंचायत अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अधूरे कार्यों को पूरा कर शौचालय को सुचारू रूप से संचालित कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके#

No comments