#हरदोई:- आबकारी नियमों की धज्जियां: तय समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल#
#हरदोई:- आबकारी नियमों की धज्जियां- तय समय से पहले शराब बिक्री का वीडियो वायरल#
#हरदोई: में शराब बिक्री को लेकर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। शहर के एआरटीओ चौराहे के पास गंदा नाला स्थित एक देशी शराब ठेके पर निर्धारित समय से पहले ही शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, आबकारी नियमों के तहत शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही खोली जा सकती हैं। लेकिन वायरल वीडियो में सुबह करीब 8 बजे ही ठेके से शराब बिक्री होती दिखाई दे रही है#
#खास बात यह है कि दुकान का गेट बंद रहते हुए अंदर से ही शराब दी जा रही है, जो नियमों की खुली अवहेलना को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से इस तरह की अनियमितताएं चल रही हैं, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल इस प्रकरण पर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं#

No comments