#लखनऊ:- यूपी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9-10 मई को, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल#
#लखनऊ:- यूपी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9-10 मई को, 4.64 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 4.64 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो दिन तक दो पालियों में आयोजित होगी#
#पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी#
#आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 6 मई से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय से तैयारी पूरी करने और परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी निर्देशों का पालन करने की अपील की है#

No comments