#हरदोई:- एस आर ग्लोबल स्कूल के छात्र विराट प्रताप सिंह ने 97.4% अंक हासिल कर किया नाम रोशन#
#हरदोई:- एस आर ग्लोबल स्कूल के छात्र विराट प्रताप सिंह ने 97.4% अंक हासिल कर किया नाम रोशन#
#हरदोई: सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के वार्षिक परिणाम में राजधानी के बक्सी तालाब स्थित एस आर ग्लोबल स्कूल के छात्र विराट प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.4% अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विराट प्रताप सिंह हरदोई जनपद के भरावन स्थित जनता इण्टर कालेज के गणित अध्यापक विनीत कुमार सिंह के पुत्र हैं, और उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है। विराट ने अपनी इस सफलता के पीछे पूरे वर्ष की कड़ी मेहनत और प्रत्येक विषय में निरंतर अभ्यास को मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरुआत से ही लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास के साथ तैयारी की। परीक्षा के दौरान उन्होंने संयम बनाए रखा और हर विषय में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। विराट के पिता विनीत कुमार सिंह ने इस अवसर पर विद्यालय और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल का वातावरण और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही बच्चों की सफलता की नींव रखता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने विराट को न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के मूल्यों में भी मार्गदर्शन दिया, जो इस उपलब्धि का एक बड़ा कारण है। वहीं विराट ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनकी मेहनत के सबसे बड़े स्तंभ रहे हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने अपने शिक्षकों को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षक ही बच्चों के लिए दूसरे माता-पिता के समान होते हैं, जो हर परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भी विराट की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि विराट जैसे विद्यार्थी पूरे स्कूल के लिए प्रेरणा होते हैं और उनकी सफलता आने वाले छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस उपलब्धि पश्चात अपने पैत्रक गांव मझिगवां पहुंचे विराट का स्थानीय (समाजसेवी) अनूप कुमार मिश्रा ने उन्हें माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। जहां विराट की ये उपलब्धि यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सफलता निश्चित रूप से हासिल होती है। इस अवसर पर आशुतोष पांडे, विनीत पांडे, सूर्या सिंह, विशाल सिंह, सुनील रावत, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे#

No comments