#हरदोई:- शहर में भीषण जाम से थमी रफ्तार, यातायात व्यवस्था बेपटरी#
#हरदोई:- शहर में भीषण जाम से थमी रफ्तार, यातायात व्यवस्था बेपटरी#
#हरदोई: शहर में सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे से ही भीषण जाम की स्थिति बन गई। अटल चौक और सिनेमा चौराहा समेत प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के चलते शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सड़कों पर चारों ओर वाहनों की भीड़ नजर आई और लोग घंटों फंसे रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को हुई#
#ऐसे में डीएम का वह आदेश भी बेअसर साबित हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि सोमवार से शहर के बाहर से बसों का संचालन किया जायेगा। दिन में कई बसें चौराहों पर जाम में फंसी नजर आई। गौरतलब है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा पहले ही आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर दिखाई नहीं दिया#

No comments