Breaking News

#हरदोई:- वन विभाग में खेल! कर्मचारी हटाया, अधिकारी के रिश्तेदार को किया नियमित#


#हरदोई:- वन विभाग में खेल! कर्मचारी हटाया, अधिकारी के रिश्तेदार को किया नियमित#

#हरदोई: में वन विभाग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक कर्मचारी ने विभागीय अधिकारियों पर अनियमितता और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में अवधेश कुमार कश्यप ने वन क्षेत्र अधिकारी संडीला को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार अवधेश कुमार कश्यप वर्ष 2008 से हरदोई वन प्रभाग में एसडीओ कार्यालय के अधीन खलासी पद पर कार्यरत रहे हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने लगातार कार्य किया, लेकिन अधिकारियों की मनमानी के चलते उनकी हाजिरी में गड़बड़ी कर दी गई और नौकरी बाधित कर दी गई#

#पीड़ित का कहना है कि उनकी जगह दूसरे व्यक्ति, जो एक अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है, की हाजिरी लगाकर उसे नियमित कर दिया गया। वहीं, स्वयं को सेवा में रहते हुए भी नियमित नहीं किया गया। अवधेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में पूर्व में कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई#

#उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में कई शिकायत संदर्भ संख्याओं का भी उल्लेख किया है। हाल ही में 19 मार्च 2026 को उन्हें जांच के लिए कार्यालय बुलाया गया, जहां वह कई घंटे इंतजार करते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए#

No comments