Breaking News

#हरदोई:- कक्षा 8 के छात्रों को दी गई भावुक विदाई, मेधावी छात्र हुए सम्मानित#

#हरदोई:- कक्षा 8 के छात्रों को दी गई भावुक विदाई, मेधावी छात्र हुए सम्मानित#

#हरदोई: उच्च प्राथमिक विद्यालय हरियावां में कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के लिए परीक्षा फल वितरण के उपरांत एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण भावनाओं से भरा रहा। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक पंकज कुमारी ने छात्रों से कहा कि यह दिन सभी के लिए बेहद भावुक है। उन्होंने कहा कि आज छात्र अपनी स्कूली जिंदगी के एक महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर नई दुनिया में कदम रख रहे हैं#

#उन्होंने विद्यार्थियों के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे घबराहट से भरे चेहरों वाले ये बच्चे आज आत्मविश्वास से भरपूर हो चुके हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह वह स्थान है जहां छात्र दोस्ती, अनुशासन और जीवन के महत्वपूर्ण पाठ सीखते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने छात्रों को एक बेहतर इंसान बनाने का प्रयास किया है, जिस पर सभी को गर्व है#

#कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विशाल गुप्ता, द्वितीय स्थान पर हर्षित गुप्ता और तृतीय स्थान पर हिमांशु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत अन्य छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। समारोह के दौरान शिक्षक सबिता एवं रविन्द्र कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे#

No comments