#हरदोई:- शिल्पी हत्याकांड: सपा नेता जितेंद्र वर्मा ने परिजनों से मिल जताया शोक, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग#
#हरदोई:- शिल्पी हत्याकांड: सपा नेता जितेंद्र वर्मा ने परिजनों से मिल जताया शोक, मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग#
हरदोई: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू पटेल ने बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचकर मृतका शिल्पी कुशवाहा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सपा नेता ने आरोप लगाया कि शिल्पी कुशवाहा की हत्या गांव निवासी आरोपी ऋषभ द्विवेदी ने फावड़े से हमला कर की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजने की मांग की#
#जितेन्द्र वर्मा जीतू पटेल ने कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी मल्लावां और माधौगंज क्षेत्र में कई गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने सरकार से मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए#
#इस दौरान सईद अहमद, शाहबाज़ खान, शावेन्द्र यादव, सौरभ वर्मा, अजबु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे#

No comments