#हरदोई:- अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न#
#हरदोई:- अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न#
#स्वयंसेवकों पर विधायिका अलका सिंह अर्कवंशी ने की पुष्प वर्षा#
#हरदोई: सोमवार को संविधान शिल्पी, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संडीला स्थित भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज से हुआ, जहां संडीला विधायिका अलका सिंह अर्कवंशी व समाजसेवी विभा सिंह ने संयुक रूप से स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित रूप से सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए विभाग कारवा सुशील ने कहा कि यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता की दिशा मे कार्य करने का आह्वान किया। कहा समाज में समरसता के अभाव का लाभ बाहरी आक्रमणकारियों ने उठाया। अतः सामाजिक समरसता न केवल समाज के लिए, बल्कि देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। अन्य संकल्पों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत परिवारों में आपसी प्रेम एवं संयुक्त परिवार व्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यावरण एवं जल संरक्षण के अंतर्गत वृक्षारोपण, जल संचयन तथा प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण पर बल दिया गया। नागरिक अनुशासन के अंतर्गत स्वयं अनुशासित रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। वहीं “स्व” की भावना के अंतर्गत स्वदेश एवं स्वदेशी के प्रति आग्रह को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से अनुशासनबद्ध ढंग से निकाला गया। यह संचलन भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर पुरानी तहसील, उन्नाव मार्ग होते हुए पुनः इंटर कॉलेज पर सम्पन्न हुआ। संचलन को देखने के लिए मार्ग के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। अनेक स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। स्वयंसेवकों के सुसंगठित एवं अनुशासित प्रदर्शन ने समाज में एकता, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया। पथ संचलन कार्यक्रम में जिला कार्यवाह तीर्थ राज, जिला संघ संचालक जय प्रकाश, जिला प्रचारक कमलेश सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे#

No comments