#हरदोई:- सड़क नहीं, मुसीबत का रास्ता! अटिया मझिगवां के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा#
#हरदोई:- सड़क नहीं, मुसीबत का रास्ता! अटिया मझिगवां के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा#
#हरदोई: जिले की ग्राम पंचायत अटिया मझिगवां में ग्रामीण और क्षेत्रवासी एक जमीदोज खड़ंजे पर पक्की सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। यह मार्ग परसपुर से रामपुर के बीच शुरू होकर दर्जनों गावों तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कच्चे रास्ते के कारण उन्हें आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान मुकेश मौर्या सहित क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को अवगत कराया है#
#हालांकि, अभी तक खड़ंजे पर सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं हो सका है, जो अभी तक लंबित है। विशेषकर बरसात के महीनों में इस मार्ग से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। दर्जनों ग्रामीणों ने द टेलीकास्ट टीम को बताया कि वे इस मामले में विधायक रामपाल वर्मा से सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि सड़क का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि बरसात में आवागमन सुगम हो सके#

No comments