#हरदोई:- बेनीगंज- इंस्पेक्टर की सक्रियता के चलते समय रहते होते बचा बड़ा हादसा, जाम की जाम से राहगीरों को मिली निजात#
#हरदोई:- बेनीगंज- इंस्पेक्टर की सक्रियता के चलते समय रहते होते बचा बड़ा हादसा, जाम की जाम से राहगीरों को मिली निजात#
#हरदोई: live आज मंगलवार शाम चलीं तेज हवाओं से बेनीगंज के मुख्य चौराहा बस स्टॉप स्थित खड़े एक प्राचीन नीम का पेड़ के मुख्य प्रताप नगर संडीला सड़क मार्ग पर अचानक गिरने से बड़ा हादसा होते बचा हालांकि उक्त पेड़ की चपेट में आए कई पटरी दुकानदारों का बड़ा नुकसान हुआ तो वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी एक राहगीर चोटिल हुआ जिसे बेनीगंज इंस्पेक्टर मार्तंड प्रताप सिंह ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा। बताते चले की अचानक तेज हवाओं में विशाल आवाज देकर गिरे उपरोक्त नीम के पेड़ को देखकर सजग हुए मुख्य सड़क मार्ग पर खड़े ऑटो रिक्शा चालक, राहगीर व पटरी दुकानदारों ने सतर्कता दिखाते हुए मौके से आनन फानन हटना मुनासिब समझा जिससे कहीं ना कहीं एक बड़ा हादसा होने से रहा, तो वहीं कुछ लोगों के अनुसार सूचना पर तत्काल पहुंचे बेनीगंज इंस्पेक्टर मारकंडे प्रताप सिंह ने मोर्चा संभालते हुए वन विभाग सहित विद्युत कर्मियों को मामले की सूचना दी, जिससे संडीला एवं प्रताप नगर की ओर कई किलोमीटर तक लगे वाहनों के जाम से महज 30 मिनट में आवागमन कर्मियों वाहनों को राहत मिल सकी। वही मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने स्थितियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि सभी विभागों सहित नगर पंचायत की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है जल्द ही जाम की स्थितियों से निपटा जाएगा, हालांकि *द टेलीकास्ट* द्वारा किए गए सवालों का जवाब देने से कतराते नजर आए रूपेश अंजाना। कुछ के अनुसार अगर मुख्य बस स्टॉप के दोनों ओर पटरी दुकानदारों की दुकान एवं अतिक्रमण के चलते लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा जो आज तेज हवाओं में गिरे नीम के पेड़ से बच तो गए लेकिन आने वाले समय में एक बड़े हादसे की ओर इशारा जरूर कर गए#

No comments