#हरदोई:- एसपी ने मल्लावां कोतवाल को किया निलंबित#
#हरदोई:- एसपी ने मल्लावां कोतवाल को किया निलंबित#
#हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना मल्लावां में तैनात प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है#
#दरअसल ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी शिल्पी कुशवाहा से संबंधित प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक हरदोई ने यह कार्रवाई की है। साथ ही मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है#
#पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति किसी भी प्रकार की उदासीनता या शिथिलता न बरतें, अन्यथा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी#

No comments