Breaking News

#हरदोई:- फुटपाथ से सड़क तक कब्जा, फिर भी कार्रवाई नहीं! किसके दबाव में सिस्टम#


#हरदोई:- फुटपाथ से सड़क तक कब्जा, फिर भी कार्रवाई नहीं! किसके दबाव में सिस्टम#

#हरदोई: शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन की कार्रवाई केवल कमजोर और गरीब वर्ग तक सीमित रह जाती है, जबकि दबंग और रसूखदार लोग बेखौफ होकर सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमाए बैठे हैं#

#ताजा मामला शहर के कैनाल रोड स्थित सहारा इंडिया के सामने का है, जहां एक लकड़ी ठेकेदार ने न केवल फुटपाथ बल्कि आधी से ज्यादा सड़क तक अपना कारोबार फैला रखा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों को यहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है और यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है#

#स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से अतिक्रमण बना हुआ है, लेकिन न तो नगर पालिका के जिम्मेदारों की नजर पड़ रही है और न ही यातायात विभाग कोई कार्रवाई कर रहा है#

#प्रशासन की इस कथित ‘चयनात्मक कार्रवाई’ से आम जनता में नाराजगी है और लोगों ने जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क और फुटपाथ आम लोगों के लिए सुरक्षित हो सकें#

No comments