#नईदिल्ली:- बदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया- में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की संगोष्ठी में GST व कर समस्याओं पर गरजी "राष्ट्रीय अध्यक्ष" गीता गुप्ता#
#नईदिल्ली:- बदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया- में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की संगोष्ठी में GST व कर समस्याओं पर गरजी "राष्ट्रीय अध्यक्ष" गीता गुप्ता#
#नईदिल्ली: बदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया- में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठी। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने की, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव हरविंदर तेजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह और राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे। बदरपुर क्षेत्र के व्यापारियों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया#
#संगोष्ठी में जीएसटी, मनमाने कराधान और अन्य कर संबंधी समस्याएं प्रमुख मुद्दे रहे। गीता गुप्ता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को कर विभाग के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न जारी रहा तो संगठन सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा। संगठन द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत रजिस्टर तैयार करने की भी घोषणा की गई, जिससे समस्याओं का क्रमवार निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके#
#हरविंदर तेजा ने व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया, वहीं प्राची पांडे ने महिला उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की बात कही।बैठक में ऋषभ अरोरा, खाताना, नरेश शर्मा, रविशंकर सिंह और रुद्र प्रताप सिंह समेत कई व्यापारियों ने अपने मुद्दों को खुलकर रखा। अंत में गीता गुप्ता ने व्यापारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया#

No comments