#हरदोई:- प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपैड नहीं बदल रहा विद्युत विभाग#
#हरदोई:- प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपैड नहीं बदल रहा विद्युत विभाग#
#हरदोई: जिले में लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बनते जा रहे हैं। बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो रही है। लोग अब प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने की मांग कर रहे हैं पर सुनवाई नहीं हो रही है। सोशल मीडिया पर प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड में बदलने की खबर फैलने से उपभोक्ताओं में राहत की उम्मीद जगी थी पर विभाग ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है। अधिशासी अभियंता पीपी सिंह का कहना है कि अभी तक शासन से ऐसा कोई आदेश नहीं आया है। इसलिए स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है#
#उधर, कई उपभोक्ताओं ने कहा कि जब स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, तब उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि मीटर प्रीपेड प्रणाली में काम करेगा। अब अचानक बैलेंस समाप्त होने पर बिजली कटने से दिक्कत हो रही है#

No comments