#हरदोई:- किन्नर पर हमला, जान से मारने की धमकी, बेनीगंज क्षेत्र विवाद को लेकर पुलिस जांच में जुटी#
#हरदोई:- किन्नर पर हमला, जान से मारने की धमकी, बेनीगंज क्षेत्र विवाद को लेकर पुलिस जांच में जुटी#
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कोथावां सड़क मार्ग पर किन्नर समाज के बीच क्षेत्र विवाद को लेकर एक मामला सामने आया है। बेनीगंज निवासी मोहिनी किन्नर ने आरोप लगाया है कि उन पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बीच सड़क हो रहे बिवाद, जिसमें विपक्षी किन्नर प्रियंका अपने ऊपरी कपड़ों को खोलकर गाली व ताली बजाती दिख रही है, उसके सहयोगी अवधेश, सलीम, व छोटू हांथ में डंडा लेकर मोहिनी किन्नर सहित अन्य को मारने की धमकी दे रहे है। जिसके बारे में मोहिनी किन्नर ने बताया- शनिवार 11 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह कोथावां के नजदीक गांव से बधाई लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अन्य क्षेत्र के कुछ किन्नरों व उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया और मार पिटाई शुरू कर दी जिससे उनके कुछ साथियों को चोटें आई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें बेनीगंज क्षेत्र में न दिखने की धमकी दी और जान से मारने की बात कही। मोहिनी ने यह भी बताया कि उक्त लोगों के हाथों में डंडे थे, जिससे उन्हें किसी भी समय हमले का डर है। हालांकि मामले को लेकर किसी पक्ष द्वारा किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत कोतवाली में नहीं दी गई है। कोतवाली पहुंचे मोहिनी व उनके समर्थक किन्नरों के कहने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है#

No comments