Breaking News

#हरदोई:- भरखनी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, विधायक ने दिखाई हरी झंडी#


#हरदोई:- भरखनी में ‘स्कूल चलो अभियान’ का ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ, विधायक ने दिखाई हरी झंडी#

#हरदोई: भरखनी- उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय भव्य शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय सिलवारी, भरखनी से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया#

#कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित करते हुए अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है, और अभियान की सफलता तभी संभव है जब अभिभावक अपने बच्चों के लिए सरकारी विद्यालयों को प्राथमिकता दें#

#खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे#

#कार्यक्रम में रजनीश त्रिपाठी, अजीत प्रताप सिंह, आलोक सिंह चौहान, दीपांशु सिंह सहित क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा शिक्षक अभिषेक अवस्थी ने खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार ने किया#

#रैली का स्वागत प्राथमिक विद्यालय गौरीखेड़ा खमरिया, कन्हारी, सैदापुर मुंडेर, खनिकलापुर, सांडीखेड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने किया। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेर द्वारा जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर सैकड़ों शिक्षक एवं अभिभावक रैली में शामिल हुए, जिसने लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय कर ब्लॉक संसाधन केंद्र भरखनी पर समापन किया। अभियान के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया#

No comments