#हरदोई:- भीषण गर्मी और लू को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई:- भीषण गर्मी और लू को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन#
#हरदोई: जनपद में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण लू के चलते स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रशासन से स्कूल समय बदलने की मांग की है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयुक्त महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष आलोक मिश्रा के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी से मुलाकात कर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा#
#ज्ञापन में कहा गया कि दोपहर के समय लू का प्रकोप सबसे अधिक रहता है, जिससे परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन और लू लगने का खतरा बढ़ गया है। छात्रहित को देखते हुए विद्यालय संचालन का समय तत्काल प्रभाव से प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अथवा परिस्थिति अनुसार सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक करने की मांग की गई है। इसके साथ ही मिड-डे मील वितरण का समय भी संशोधित समय सारणी के अनुसार तय करने की मांग उठाई गई, ताकि बच्चे भीषण धूप शुरू होने से पहले सुरक्षित घर पहुंच सकें#
#इस दौरान आलोक मिश्रा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है, क्योंकि कई जिलों से बच्चों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान अनुराग पाण्डेय, आशीष दीक्षित और मनीष राठौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संघ ने उम्मीद जताई है कि जिला प्रशासन जल्द छात्रहित में उचित आदेश जारी करेगा#

No comments