Breaking News

#हरदोई:- भाजपा ने डॉ. आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का किया आयोजन#


#हरदोई:- भाजपा ने डॉ. आंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का किया आयोजन#

#हरदोई: गुरुवार को बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के कोथावां ब्लॉक मुख्यालय सभागार में भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया। यह आयोजन "सम्मान अभियान 2026" के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य अनुसूचित समाज के उत्थान पर चर्चा करना था। इस संगोष्ठी में अनुसूचित समाज की विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक रामपाल वर्मा ने सहभागिता की। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के उत्थान और विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। श्रीवर्मा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भाजपा द्वारा किए गए सम्मान एवं सफल कार्यक्रमों को याद दिलाते हुए उनके विचारों, आदर्शों और सामाजिक योगदान, सामाजिक समरसता, समानता, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को अंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। कहा कि अंबेडकर के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है और उनके सपनों को साकार करना है#

No comments