Breaking News

#हरदोई:- दलित की जमीन पर फर्जी इकरारनामा, भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप#


#हरदोई:- दलित की जमीन पर फर्जी इकरारनामा, भू-माफियाओं पर गंभीर आरोप#

#हरदोई: जनपद की सण्डीला तहसील क्षेत्र में बेशकीमती जमीन को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम सराय मारूफपुर निवासी वीरेंद्र (पुत्र गया प्रसाद) ने आरोप लगाया है कि उनकी भूमि, जो गाटा संख्या 24/0.119080 हेक्टेयर में दर्ज है, का फर्जी इकरारनामा तैयार कर अवैध तरीके से सौदा कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, उनकी जमीन में से लगभग 1800 वर्ग फीट (167.28 वर्गमीटर) हिस्से का बिना किसी वैध अधिकार और रजिस्ट्री के इकरारनामा 24 फरवरी 2026 को कर दिया गया#

#आरोप है कि अशराफ टोला निवासी अमित जायसवाल ने मलैया निवासी अवरिल के पक्ष में यह फर्जी इकरारनामा तैयार कराया, जबकि जमीन पर न तो उनका कब्जा है और न ही कोई कानूनी अधिकार। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित को इसकी जानकारी मिली। वीरेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने इस पर आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही, जमीन खाली न करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की चेतावनी भी दी गई#

#पीड़ित ने बताया कि इस मामले में कुछ प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की भी आशंका है, जिसके चलते आरोपी खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को अधिकारियों से शिकायत कर दस्तावेजों की जांच कराई और 15 अप्रैल को विपक्षी पक्ष से बातचीत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। वीरेंद्र ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि फर्जी इकरारनामा निरस्त कर उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए#

No comments