Breaking News

#हरदोई:- माधौगंज- उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ का नवीनीकरण#


#हरदोई:- माधौगंज- उच्च प्राथमिक विद्यालय में ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’ का नवीनीकरण#

#हरदोई: माधौगंज- ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में संचालित इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का सत्र 2025-26 उत्तीर्ण कर 2026-27 के लिए नवीनीकरण किया गया। यह निर्णय उन छात्रों के स्थानांतरण के बाद लिया गया, जो कक्षा आठ से प्रोन्नत होकर अन्य विद्यालयों में चले गए हैं#

#प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के अनुसार क्लब का पुनर्गठन किया गया है। हरित शिक्षिका प्रियंका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कक्षा 6 के नमन को कैप्टन बनाया गया है। इसके साथ ही केसरी नन्दन (कक्षा 6), सत्यम व मीनाक्षी (कक्षा 7), तथा नैतिक और काजल (कक्षा 8) सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया है#

#इको क्लब का मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण और बागवानी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इन कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के दौरान सहायक अध्यापक गौरव कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया#

No comments