#हरदोई:- में खदरा रेलवे क्रॉसिंग पर मनमानी, घंटों जाम से जूझ रहे लोग#
#हरदोई:- में खदरा रेलवे क्रॉसिंग पर मनमानी, घंटों जाम से जूझ रहे लोग#
#हरदोई: जिले में लखनऊ-मुरादाबाद रेल खंड पर खदरा रेलवे क्रॉसिंग के पास गेटमैन की कथित मनमानी से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह फाटक रोजाना कई-कई घंटों तक बंद रखा जाता है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। वाहन चालकों के अनुसार, गेट बंद रहने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि महज 500 मीटर दूरी पर स्थित मंगलीपुरवा रेलवे क्रॉसिंग खुली रहती है। इस विरोधाभासी स्थिति से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है#
#गेट बंद रखने को लेकर राहगीरों और गेटमैन के बीच अक्सर विवाद भी होता रहता है। कई बार रेलवे अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है#
#यह मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन फाटक के लंबे समय तक बंद रहने से यह रास्ता न सिर्फ आम वाहनों के लिए बल्कि पुलिस, एम्बुलेंस और बच्चों की स्कूल वैन के लिए बड़ी मुसीबत है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है#

No comments