Breaking News

#हरदोई:- मिशन शक्ति: छात्राओं की साइकिल रैली को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता का दिया संदेश#


#हरदोई:- मिशन शक्ति: छात्राओं की साइकिल रैली को सीडीओ ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता का दिया संदेश#

#हरदोई: में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शनिवार को जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई। रैली में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री बेणी माधव विद्यालय सहित अन्य बालिका इंटर कॉलेजों की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया#

#मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को डीएम चौराहा से रवाना किया, जो अटल चौक, सोल्जर बोर्ड होते हुए कलेक्ट्रेट के सामने गांधी भवन तक निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे संदेशों से जुड़े टी-शर्ट व कैप वितरित किए गए। साथ ही लिंगानुपात, जन्म-मृत्यु दर, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव, स्कूल ड्रॉपआउट, महिला उत्पीड़न और बच्चों के प्रति हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया#

#कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और आमजन को इनके लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट देकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर महिला थाना, मिशन शक्ति टीम, शिक्षा विभाग और महिला कल्याण विभाग से सतीश कुमार वरिष्ठ सहायक, श्रीमती पिंकी देवी, सुश्री प्रियंका पाण्डेय, श्रीमती रूबी देवी, खुशबू जहाँ, संध्या, पल्लवी मिश्रा, सर्वदेव नरायन, सुरभी सिंह, मिथलेश कुमार, प्रशान्त दीक्षित, विनीत विनीत कुमार आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया#

No comments