Breaking News

#हरदोई:- शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन#


#हरदोई:- शहर में निजी बसों की एंट्री पर रोक, सोमवार शहर के बाहर चुंगियों से होगा संचालन#

#हरदोई: शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए सोमवार से शहर के अंदर निजी बसों के संचालन पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सभी निजी बसें निर्धारित बाहरी चुंगियों और स्थानों से ही संचालित होंगी। इस संबंध में आज जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मोटर ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि सोमवार से शहर के भीतर कोई भी निजी बस दिखाई नहीं देनी चाहिए। सभी बसों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों से ही किया जाएगा#

#ऐसे होगा बसों का नया संचालन#

#लखनऊ: रोड से आने वाली बसें अब केवल लखनऊ चुंगी तक ही आएंगी और वहीं से सवारी उतारने व बैठाने का कार्य करेंगी। इस रूट पर एक ही बस को अनुमति दी गई है। शाहजहांपुर एवं पिहानी जाने वाली बसें पिहानी चुंगी से संचालित होंगी। बिलग्राम होकर उन्नाव जाने वाली बसें बिलग्राम चुंगी के बाहर से चलेंगी। सांडी रोड की बसें सांडी चुंगी के बाहर से संचालित की जाएंगी। गोपामऊ की ओर जाने वाली बसें नघेटा रोड से संचालित होंगी। हरपालपुर रोड की बसों को नुमाइश मैदान से संचालन की अनुमति दी गई है#

#प्रशासन सख्त, मोटर मालिकों में चिंता#

#प्रशासन के इस निर्णय से जहां शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मोटर मालिकों में कुछ हद तक असंतोष और चिंता भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि नए व्यवस्था में यात्रियों की संख्या और आय पर असर पड़ सकता है। बैठक में रोडवेज अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द अपनी बसों का संचालन भी शहर के बाहर से सुनिश्चित करें। साथ ही बिना परमिट चलने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए लिया गया यह फैसला आम जनता को राहत देगा, लेकिन निजी बस संचालकों के लिए नई चुनौती भी खड़ी करेगा#

No comments