Breaking News

#हरदोई:- बिजली कटौती पर नाराज विधायक ने जेई की लगाई क्लास#


#हरदोई:- बिजली कटौती पर नाराज विधायक ने जेई की लगाई क्लास#

#हरदोई: हाल में लगाए गए स्मार्ट मीटर किसानों के खेतों तक गई विद्युत लाइनों की खराबी बिजली की ट्रिपिंग, लो-हाई वोल्टेज, अघोषित कटौती और अधिकारियों-कर्मचारियों के फोन न रिसीव करने की शिकायतें बीते कई दिनों से बालामऊ विधायक राम पाल वर्मा के पास आ रही थीं। जिससे नाराज विधायक ने आज कोथावां में एक बैठक में शामिल बेनीगंज जेई गोबिंद प्रसाद व संतोष कुमार को अलग बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि अनुरक्षण माह के बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है और आप लोग उपभोक्ता का फोन तक नहीं उठाते हैं। उन्होंने समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने और बेहतर आपूर्ति करने के निर्देश दिए। वही मौके पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं किसानों से कहा कि विद्युत संबंधी समस्या से मुझे अवगत कराते रहे#

No comments