#लखनऊ:- के आशियाना में भीषण आग, मोती महल रेस्टोरेंट और शोरूम चपेट में#
#लखनऊ:- के आशियाना में भीषण आग, मोती महल रेस्टोरेंट और शोरूम चपेट में#
#लखनऊ: राजधानी के आशियाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में मोती महल रेस्टोरेंट और आसपास के शोरूम आ गए। घटना के दौरान गीतांजलि शोरूम धू-धू कर जलता दिखाई दिया, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई#
#प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एसी में ब्लास्ट होने से आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पास में पड़े कूड़े के ढेर से भी आग फैल सकती है। हालांकि आग लगने के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है#
#सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात कर दी गई। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है#

No comments