Breaking News

#लखनऊ:- में भाजपा की स्कूटी रैली, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता अभियान#


#लखनऊ:- में भाजपा की स्कूटी रैली, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जागरूकता अभियान#

#लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर इकाई द्वारा मंगलवार को राजधानी में स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नारी सशक्तिकरण और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली गई। रैली की शुरुआत 1090 चौराहा से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद स्कूटी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विधानसभा तक पहुंची#

#कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक करना बताया गया। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान और सशक्तिकरण के समर्थन में नारे भी लगाए। इस आयोजन को लेकर मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा#

No comments