Breaking News

#हरदोई:- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम#


#हरदोई:- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम#

#हरदोई: महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से जनपद के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं विभागीय कार्यालयों में दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा गया कि यह कानून देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने वर्ष 2029 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण को पूर्ण रूप से लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई#

#प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘संकल्प से सिद्धि’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने महिलाओं को केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि देश के विकास की भागीदार और नेतृत्वकर्ता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, जन धन योजना तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और अब समय राजनीतिक सशक्तिकरण का है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब महिलाएं शासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी करेंगी तो शासन व्यवस्था की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जिले में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, भागीदारी और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया#

No comments