#मथुरा:- वृंदावन- स्ट्रीमर हादसे में 03 और डेडबॉडी मिलीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई#
#मथुरा:- वृंदावन- स्ट्रीमर हादसे में 03 और डेडबॉडी मिलीं, मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई#
#मथुरा: वृंदावन- में 10 अप्रैल को यमुना नदी में हुए दर्दनाक स्ट्रीमर हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। सोमवार को चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गोताखोरों और राहत टीमों ने तीन और शव बरामद किए। प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से इलाके में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है#
#बताया जा रहा है कि हादसे के समय स्ट्रीमर में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। अचानक नाव अनियंत्रित होकर यमुना में पलट गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद पुलिस, प्रशासन, NDRF, SDRF और गोताखोरों की टीमें भी राहत कार्य में जुट गईं#
#रेस्क्यू अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी है। अब तक यमुना से 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए ड्रोन, नावों और गोताखोरों की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, तब तक सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा#
#प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह नाव का ओवरलोड होना, तेज हवा और नदी में मौजूद अवरोध से टकराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर नदी परिवहन और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं#

No comments