#हरदोई:- मनरेगा का धन हड़पने को ग्राम प्रधान ने बुजुर्ग महिला का फर्जी जॉब कार्ड बनाया#
#हरदोई:- मनरेगा का धन हड़पने को ग्राम प्रधान ने बुजुर्ग महिला का फर्जी जॉब कार्ड बनाया#
#बैंक की मिलीभगत से बुजुर्ग महिला का धन हड़पने का आरोप#
#हरदोई: मनरेगा के तहत सरकारी खजाना लूटने के लिए ग्राम प्रधान का एक बड़ा कारनामा सामने आया है, आरोप है कि पेंशन बनवाने के नाम पर बुजुर्ग महिला से दस्तावेज हासिल कर ग्राम प्रधान ने पहले मनरेगा का फर्जी जॉब कार्ड बनाया गया, और फिर उसका बैंक में फर्जी खाता खोलकर सरकारी धन हड़प रहे हैं। मामला मल्लावां ब्लॉक के परमी गांव का है, जहाँ की निवासी पीड़िता रामदेवी पत्नी स्व. शंकर लाल ने ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाते हुए शपथ पत्र पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार उसने ग्राम प्रधान से पेंशन बनवाने की मांग की थी। इस पर प्रधान ने सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास ले लिए और भरोसा दिलाया कि वह पेंशन जारी करवा देंगे#
#आरोप है कि इसके बाद बिना जानकारी दिए जॉब कार्ड जारी कराया गया जिसकी संख्या यूपी 30-035-014-002/289 है, और विभिन्न कार्यों के नाम पर मजदूरी दिखाकर सरकारी धन उनके खाते में डाला गया, जिसे बाद में एसबीआई गंज जलालाबाद की मिनी शाखा जिसे प्रधान स्वयं संचालित करते हैं से निकाल लिया गया#
#शिकायत में यह भी कहा गया है कि ग्राम प्रधान द्वारा बैंकिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) कोड 1A74A939 का उपयोग कर खातों से धन निकाला गया। पीड़िता का आरोप है कि बिना उसकी जानकारी और सहमति के खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। मामला तब उजागर हुआ जब गांव में जांच अधिकारी के आने पर चर्चा हुई। इसके बाद पीड़िता ने अपना खाता चेक कराया, जिसमें अनधिकृत निकासी का पता चला। पीड़िता का दावा है कि इसी तरह अन्य ग्रामीणों के खातों से भी अंगूठे के निशान के माध्यम से धन निकाला गया#
#पीड़िता ने पूर्व में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और उच्च अधिकारियों को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बैंक स्तर पर भी लापरवाही बरती गई और संबंधित सीएसपी कोड को निरस्त नहीं किया गया। अब पीड़िता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीएसपी आईडी से किए गए सभी लेनदेन की दोबारा जांच कराने और प्रभावित खाताधारकों को न्याय दिलाने की अपील की है#

No comments