#लखनऊ:- में 1076 कर्मियों का हंगामा, जनता दरबार जाने से रोका, पुलिस पर बर्बरता के आरोप#
#लखनऊ:- में 1076 कर्मियों का हंगामा, जनता दरबार जाने से रोका, पुलिस पर बर्बरता के आरोप#
#लखनऊ: 1076 सेवा में कार्यरत युवक-युवतियों को जनता दरबार जाने से पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद राजधानी में हंगामे की स्थिति बन गई। 1090 चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और कई लोगों को जबरदस्ती बसों में बैठा दिया#
#इस दौरान 1090 चौराहे से लेकर लोहिया पार्क तक सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया#
#प्रदर्शन कर रहे युवक-युवतियों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें नौकरी के समय ₹15,000 वेतन का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल ₹8,000 ही भुगतान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर जनता दरबार जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। घटना को लेकर मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही#

No comments