#हरदोई:- में भीषण जाम से राहगीर बेहाल, यातायात व्यवस्था की खुली पोल#
#हरदोई:- में भीषण जाम से राहगीर बेहाल, यातायात व्यवस्था की खुली पोल#
#हरदोई: शहर में एक बार फिर यातायात व्यवस्था की पोल खुल गई। सीतापुर रोड स्थित ओवरब्रिज से जिंदपीर चौराहे तक लंबा जाम लगने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे#
#जाम के चलते स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, मरीजों को लेकर जा रहे वाहन चालक और आम नागरिक सबसे अधिक परेशान नजर आए। कई लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। वहीं भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों का हाल बेहाल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के मुकाबले यातायात व्यवस्था पूरी तरह नाकाफी साबित हो रही है। चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की कमी और अव्यवस्थित वाहन संचालन के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है#

No comments