Breaking News

#हरदोई:- भावुक विदाई: प्रधानाध्यापक तारक चंद का सम्मान, नम आंखों से दी गई विदाई#


#हरदोई:- भावुक विदाई: प्रधानाध्यापक तारक चंद का सम्मान, नम आंखों से दी गई विदाई#

#हरदोई: सुरसा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैरमैर में प्रधानाध्यापक तारक चंद्र के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख डी.एल. राणा एवं दिलीप शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर की#

#विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को सांस्कृतिक रंग दिया। सहायक अध्यापक राकेश चंद्र ने सभी अतिथियों का बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इसके बाद राकेश चंद्र द्वारा प्रधानाध्यापक तारक चंद सहित पूर्व में सेवानिवृत्त शिक्षकों में राम रहीश यादव, रूपन लाल, राम सिंह और राजीव लोचन अनुरागी को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया#

#समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी ने तारक चंद्र को माला और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान तारक चंद की धर्मपत्नी का भी विद्यालय परिवार ने सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। तारक चंद ने भी अपने लंबे शिक्षण कार्यकाल और विभिन्न विद्यालयों में दिए गए योगदान को साझा किया। विदाई के दौरान माहौल भावुक हो गया और शिक्षक, अभिभावक व बच्चों की आंखें नम हो गईं#

#अंत में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए समाज सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डा.लाल बहादुर गौतम ने किया, जबकि राकेश चंद्र ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया#

No comments