Breaking News

#लखनऊ:- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई गठित, व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन#


#लखनऊ:- संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की नई इकाई गठित, व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन#

#लखनऊ: के चौक क्षेत्र में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता की अध्यक्षता में संगठन की नई इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों को संगठित करने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता को प्रदेश संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया। चौक और सर्राफा बाजार से जुड़े व्यापारियों ने अपनी जमीनी समस्याएं संगठन के सामने रखीं, जिन पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया#

#इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे, जिला अध्यक्ष सुनीता चैटर्जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुची सिंह, जिला संगठन मंत्री ज्योति तिवारी समेत कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रीय व्यापारियों की समस्याओं से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया। राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे ने आश्वासन दिया कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से कार्य करेगा#

#वहीं प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल ने भी भरोसा दिलाया कि वे स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी आवाज को मजबूत बनाना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना रहा#

No comments