#वाशिंगटन:- ट्रंप और उनके मंत्रियों-अफसरों की हत्या की कोशिश, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर पर हमला#
#वाशिंगटन:- ट्रंप और उनके मंत्रियों-अफसरों की हत्या की कोशिश, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर पर हमला#
#वाशिंगटन: घटना शनिवार रात वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल की है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंच पर बैठे थे तभी गोलियां चलने की आवाज आई.. सिक्योरिटी ने ट्रंप के आसपास सुरक्षा घेरा बनाया.. अमेरिकी राष्ट्रपति मंच के नीचे छिप गए.. सीक्रेट सर्विस के कमांडो तुरंत मंच पर पहुंचे और होटल से उन्हें सुरक्षित निकाला..
ट्रंप के साथ यूनाइटेड स्टेट्स की फर्स्ट लेडी मेलानिया, वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, नेशनल इंटेलीजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट, ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी, प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन शांग और एफबीआई के डायरेक्टर काश पटेल समेत टीम के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य थे. फायरिंग हाल के गेट पर हुई.. 5 से 7 गोलियां चलीं.. गोलियों की आवाज आते ही हाल में मौजूद पत्रकारों, मशहूर हस्तियों के साथ ही नेताओं ने मेजों के नीचे छिप कर खुद को सुरक्षित किया#
#फिलहाल इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है.. सभी सुरक्षित हैं और हमलावर को पकड़ किया गया है..
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर अमेरिका की पॉलिटिक्स, मीडिया और ग्लैमर का एक बड़ा सालाना इवेंट है जिसमें राष्ट्रपति के साथ ही अमेरिका के तमाम मंत्री, नेता, ब्यूरोक्रेट्स, सेलिब्रिटीज और पत्रकार शामिल होते हैं#


No comments