Breaking News

#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु भाजपा की अहम बैठक संपन्न#


#हरदोई:- गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा को सफल बनाने हेतु भाजपा की अहम बैठक संपन्न#

#हरदोई: भाजपा कार्यालय पर आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनसभा मॉनिटरिंग टीम के सदस्य उपस्थित रहे#

#बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि 29 अप्रैल का दिन जनपद के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ ही हरदोई की धरा से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, और जनसंपर्क के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें उनके उत्तरदायित्व सौंपे#

#बैठक में जिलाध्यक्ष ने उपस्थित मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे आयोजन स्थल की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करें। जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनसभा में आने वाले प्रत्येक नागरिक को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे "घर-घर संपर्क" अभियान चलाकर जनता को प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लाभों के बारे में जागरूक करें#

#बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा जिलामंत्री सत्यम शुक्ला, निर्देश राजपूत, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, बिलग्राम विधान प्रभारी/पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह, ऋभभ, सनी, अंशुमान मिश्रा, शेष अवस्थी, रामजी गुप्ता, ओम वीर सिंह मौजूद रहें#

No comments