#हरदोई:- शोभायात्रा निकाल प्रताप नगर में मनाई गई परशुराम जयंती#
#हरदोई:- शोभायात्रा निकाल प्रताप नगर में मनाई गई परशुराम जयंती#
#हरदोई: प्रताप नगर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के युवाओं ने एक विशाल शोभायात्रा निकाली। अंश त्रिपाठी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। प्रताप नगर के हरदोई सड़क मार्ग पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रताप नगर से शुरू होकर विभिन्न गांवों से गुजरी और पुनः उपरोक्त स्थान पर ही समाप्त हुई। आयोजक नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाने वाले भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। वहीं मुख्य अतिथि नैमिष ब्यास पीठाधीश्वर जागदाचार्य स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि परशुराम जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, साहस और धर्म की स्थापना के संदेश को स्मरण करने का अवसर भी है। वहीं विशिष्ट अतिथि बजरंग दल प्रमुख शेखर पांडे के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था। ब्राह्मण कुल में जन्म लेने के बावजूद वे एक अद्भुत पराक्रमी योद्धा माने जाते हैं। शस्त्र विद्या में उनकी पकड़ इतनी मजबूत थी कि उनका प्रमुख हथियार 'फरसा' ही उनकी पहचान बन गया, जिसके कारण उन्हें परशुराम कहा गया। इस दौरान रेखा दिक्षित सहित सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे#

No comments