#हरदोई:- कोतवाली गेट पर कूड़े का अंबार, ‘स्कूल चलो अभियान’ पर उठे सवाल#
#हरदोई:- कोतवाली गेट पर कूड़े का अंबार, ‘स्कूल चलो अभियान’ पर उठे सवाल#
#हरदोई: एक ओर अनिवार्य शिक्षा का संदेश दिया जा रहा है, दूसरी ओर मासूम बच्चे कूड़े में भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग द्वारा ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए जागरूकता रैली निकाली जा रही है, लेकिन उसी स्थान के आसपास छोटे-छोटे बच्चे कूड़े के ढेर में प्लास्टिक और अन्य सामान बीनते नजर आए। पिहानी कोतवाली के सामने रविवार सुबह 11:05 बजे का यह दृश्य सरकारी दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़ा अंतर दिखाता है#
#स्थानीय लोगों के अनुसार कोतवाली गेट के पास लंबे समय से कूड़ा जमा हो रहा है। इससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रमण का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि गंदगी के बीच बच्चों का भविष्य अंधेरे में जाता दिख रहा है। एक ओर सरकार शिक्षा के प्रति जागरूकता का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद बच्चे स्कूल की जगह कूड़े के ढेर पर नजर आ रहे हैं#
#स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कूड़े का निस्तारण कराया जाए और इन बच्चों के पुनर्वास व शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ‘स्कूल चलो अभियान’ वास्तव में सार्थक साबित हो सके#

No comments