Breaking News

#हरदोई:- विवेचना स्थानांतरण की मांग, पीड़ित ने जांच अधिकारी पर लगाए आरोप#


#हरदोई:- विवेचना स्थानांतरण की मांग, पीड़ित ने जांच अधिकारी पर लगाए आरोप#

#हरदोई: थाना सुरसा क्षेत्र निवासी एक युवक ने मारपीट के दर्ज मुकदमे की विवेचना स्थानांतरित किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई गई है#

#प्रार्थी नीरज पुत्र सर्वजीत, निवासी ग्राम पचकोहरा, थाना सुरसा ने आरोप लगाया है कि उनके साथ हुई मारपीट के मामले में थाना सुरसा में मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना चल रही है। उन्होंने कहा कि घटना में उन्हें और उनके परिजनों को गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है#

#प्रार्थी ने जांच अधिकारी पर विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विवेचना प्रभावित की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई से पहले ही आरोपियों को सूचना दे दी जाती है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए मामले की विवेचना किसी अन्य थाने या अन्य अधिकारी को स्थानांतरित किए जाने की मांग की है#

No comments