#हरदोई:- बेनीगंज- नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, एस डी एम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ#
#हरदोई:- बेनीगंज- नगर पंचायत में मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, एस डी एम ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ#
#हरदोई: शुक्रवार को बेनीगंज स्थित जेपी मैरिज लॉन में शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संडीला उपजिलाधिकारी नारायणी भाटिया ने रामगुनी वर्मा, राहुल सक्सेना और अभिमन्यु वैश्य को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर अध्यक्षा शिवप्यारी अंजाना ने कहा कि मनोनीत सभासदों को निर्वाचित सदस्यों के समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की, कि वे नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने कहा कि शासन नगर पंचायतों के विकास के लिए लगातार धन आवंटित कर रहा है। उन्होंने सभी से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी वार्ड विकास से वंचित न रहे। उन्होंने जोर दिया कि जिन वार्डों में अब तक कम विकास कार्य हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मनोनीत सभासदों से निर्वाचित प्रतिनिधियों और अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आग्रह किया साथ ही सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। अधिशासी अधिकारी संजय अग्रहरी ने सभासदों को नगर पंचायत की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि सभासदों के माध्यम से ही जनता की समस्याएं प्रशासन तक पहुँचती हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना ने अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अन्य सभासदों सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे#

No comments