#हरदोई:- पोल्ट्री फार्म से फैली गंदगी से मक्खियों का आतंक, कई गांवों में लोगों का जीना दूभर#
#हरदोई:- पोल्ट्री फार्म से फैली गंदगी से मक्खियों का आतंक, कई गांवों में लोगों का जीना दूभर#
#हरदोई: जनपद के अहिरोरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुइयां के पास संचालित एक पोल्ट्री फार्म से आसपास के करीब 5 गांवों के लोगों का जीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि फार्म से निकलने वाली गंदगी और दुर्गंध के कारण इलाके में मक्खियों की भरमार हो गई है, जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुइयां समेत आसपास के कई गांवों में मक्खियों का इतना प्रकोप है कि घरों में खाना खाना और रहना तक मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है#
#स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के चलते सामाजिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। गांव के युवाओं के विवाह में भी बाधा आ रही है, क्योंकि बाहरी लोग इस क्षेत्र में रिश्ता करने से कतरा रहे हैं#
#ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पोल्ट्री फार्म के संचालन की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके। वहीं, अभी तक इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है#

No comments