Breaking News

#उन्नाव:- खुशी और उपासना का राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान#


#उन्नाव:- खुशी और उपासना का राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान#

#जिले व मंडल में प्रथम-द्वितीय स्थान हासिल कर बनाया स्थान, डीएम ने दी बधाई#

#उन्नाव: जनपद की छात्राओं खुशी और उपासना ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चयन सुनिश्चित किया है। दोनों छात्राएं विकासखंड औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा की हैं और जनपद से एथलेटिक्स वर्ग में चयनित होने वाली ये दो ही बालिकाएं हैं। 26 मार्च के जनपद स्तरीय व 30 मार्च के मंडल स्तरीय ट्रायल में खुशी ने प्रथम तथा उपासना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं#

#बीते तीन वर्षों में दोनों बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की है। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा पिछले छह वर्षों से ब्लॉक चैंपियन रहा है और खेलों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यालय में खेलों के उच्च स्तर को देखते हुए खेल मैदान सहित अन्य प्रोजेक्ट स्वीकृत हैं#

#बच्चियों की इस उपलब्धि पर बीएसए शैलेश पांडे, एसआरजी अखिलेश शुक्ल, डीसी एलबी रुचि मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने खुशी जताई। दोनों छात्राएं शनिवार को राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए बनारस रवाना होंगी। उनकी सुरक्षित यात्रा व प्रतिभाग सुनिश्चित करने हेतु शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, विद्या सागर, खेल शिक्षक गौहर व एक महिला शिक्षिका की ड्यूटी लगाई गई है। औरास बीईओ संजय शुक्ल ने दोनों बच्चियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं#

No comments