#अलीगढ़:- सैक्टर स्तर पर पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती- सिद्धार्थ सिंह#
#अलीगढ़:- सैक्टर स्तर पर पूरी श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी बाबा साहब की जयंती- सिद्धार्थ सिंह#
#मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अलीगढ़ में हुआ जोशीला स्वागत#
#अलीगढ़: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को समाजवादी पार्टी इस बार वृहद पर मनाने जा रही है।इतना ही नहीं इस बार बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम हर सैक्टर में पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। ये बातें मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने अलीगढ़ में कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहीं। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अलीगढ़ के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह बुधवार को अलीगढ़ पहुंचे और यहां जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर उनका अकराबाद टोल प्लाजा पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव महेश बघेल ने अपने साथियों के साथ उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देते हुए श्री सिंह का स्वागत किया।खास बात ये है कि अलीगढ़ आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए भी मूल मंत्र दिए।वहीं दूसरी तरफ यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव महेश बघेल ने अध्यक्ष को भरोसा दिलाया है इस बाबा साहेब की जयंती को भव्य रूप से मनाने में वह कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे और 2027 के चुनाव को लेकर भी समाजवादी पार्टी के सिपाही जी जान से जुटे हैं।इस दौरान यहां महेश बघेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वाले लोगों में अनिल चौधरी, सुनील सिंह, सचिन चौधरी, हरजीत सिंह, बाबेन्द्र सिंह, सतीश सिंह, लालू सिंह, एजाज हुसैन, गांधी बाबा और टिंकू पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे#

No comments