#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा हरदोई के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ#
#हरदोई:- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया, उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा हरदोई के वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ#
#हरदोई: दिनांक 08 अप्रैल 2026 को विकास खंड सुरसा, हरदोई के उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा मे शिक्षा चौपाल व् वार्षिकोत्सव कार्यक्रम अनुगूंज का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा माँ शारदे के छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। समारोह मे विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व् स्वागत गायन के उपरांत विभिन्न प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व् होनहार विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए, शैक्षणिक संस्थानों के उत्थान में अपने हर संभव सहयोग का आश्वासन प्रदान किया। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान प्रदान करने वाले गुरुजन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर, विद्यार्थियों को नवीन शिक्षण सत्र का पाठ्यक्रम व् उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम संयोजक मंजू वर्मा के द्वारा अतिथियों व् अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया#
#इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष/अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका गुप्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी डी.एल.राणा, ग्राम प्रधान उदय पाल व् पूर्व प्रधान संजय सिंह सहित विद्यालय परिवार, गुरुजन, अभिभावक एवं होनहार विद्यार्थी उपस्थित रहे#


No comments