Breaking News

#लखनऊ:- में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप#


#लखनऊ:- में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप#

#लखनऊ: राजधानी लखनऊ में टेढ़ी पुलिया के पास झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद एक के बाद एक कई गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिससे दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। सिलेंडरों में ब्लास्ट होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा हालात पर नजर रखी जा रही है#

No comments