Breaking News

#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आखिरी अड़चन दूर,नीतू सामरा नियाल के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए#


#नोएडा:- अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की आखिरी अड़चन दूर,नीतू सामरा नियाल के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाए गए#

#नोएडा: अंतरराष्ट्रीय ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बकास) की आपत्ति के चलते उड़ान भरने में हो रही देरी की अड़चन दूर कर ली गई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि (नियाल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर इसी कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी नीतू सामरा को नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टोफ शेलमेन कंपनी के उपाध्यक्ष होंगे और एयरपोर्ट संचालन में उनकी मुख्य भूमिका बनी रहेगी#

#यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण(यीडा) को आज पच्चीस वर्ष पूरे होने पर एक बड़ा उपहार मिला है। पिछले महीने 28 मार्च को प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटन होने के बावजूद नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा का अंतिम प्रमाण पत्र बकास की ओर से जारी नहीं किया जा रहा था। नियमानुसार ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को संचालित करने के लिए संचालक कंपनी का सीईओ भारतीय होना आवश्यक है। जबकि पीपीपी मॉडल पर बने इस एयरपोर्ट की संचालक कंपनी नियाल का मुख्य कार्यपालक अधिकारी क्रिस्टोफ शेलमेन स्विस नागरिक हैं। इस कारण उड़ान की मंजूरी नहीं मिल पा रही थी।आज नियाल ने अपने ही मुख्य वित्त अधिकारी नीतू सामरा को अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त कर दिया। अब शीघ्र ही नोएडा एयरपोर्ट से कॉमर्शियल और कार्गो विमानों की उड़ान शुरू हो जाएंगी। यह जानकारी यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह ने स्वयं एक प्रेस नोट जारी कर दी#

No comments