#हरदोई:- जिला कांग्रेस कार्यालय पर मोहसिना किदवई की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया#
#हरदोई:- जिला कांग्रेस कार्यालय पर मोहसिना किदवई की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया#
#हरदोई:-श जिला कांग्रेस कार्यालय पर मोहसिना किदवई की स्मृति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन वह शरीफ अहमद बबन भाई इस्लाम गाजी द्वारा तीन बार फतिया पढ़कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की#
#ज्ञात हो कि मोहसिना किदवई का 8 अप्रैल 2026 को 94 वर्ष की आयु में नोएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। वे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्र व राज्य सरकार में मंत्री रह चुकी थीं। उनका राजनीतिक जीवन लंबे समय तक जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहा#
#इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे ने कहा कि “मोहसिना किदवई जी का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगठन को मजबूत करने और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में समर्पित किया। उनके आदर्श और कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे#
#वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित* ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “किदवई जी एक सरल, सुलझे हुए और जनप्रिय नेता थीं। उनका स्नेह और मार्गदर्शन सदैव हमें मिलता रहा। उनका निधन हम सभी के लिए व्यक्तिगत क्षति है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता#
#शोक सभा में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अजीत विशाल नांडुवंशी, जिला महासचिव श्रीराम अनिल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, विनोद यादव, ओम प्रताप सिंह वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शशिकांत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष हरियाणा शरीफ अहमद, पीसीसी सदस्य आशीष पाल, शहर कंट्रोल रूम इंचार्ज श्रीमती ममता पाल, शहर महासचिव इस्लाम गाजी, मोरध्वज वर्मा, अनूप सिंह, मुकेश कुमार वर्मा, राजन सक्सेना, एजाज भाई उर्फ बबन, शहर कार्यालय प्रभारी अनूप दीक्षित, राहुल वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments