Breaking News

#हरदोई:- की सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक, TET अनिवार्यता के विरोध में विशाल पैदल मार्च#


#हरदोई:- की सड़कों पर उतरे हजारों शिक्षक, TET अनिवार्यता के विरोध में विशाल पैदल मार्च#

#हरदोई: अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले रविवार को हरदोई में शिक्षकों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई टीईटी (TET) अनिवार्यता के विरोध में हजारों शिक्षकों ने शहर की सड़कों पर उतरकर पैदल मार्च निकाला और जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) आलोक मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी एवं शिक्षक गांधी भवन में एकत्र हुए, जहां से विरोध मार्च शुरू हुआ#

#गांधी भवन में हुंकार: “काले कानून को बर्दाश्त नहीं करेंगे#

#गांधी भवन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आलोक मिश्र ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने शिक्षकों पर जबरन थोपी गई टेट की अनिवार्यता का पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हरदोई की सड़कें जाम हुई हैं, यदि सरकार ने नियम में संशोधन नहीं किया तो शिक्षक संसद घेराव से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आशंका जताई कि आज टेट लगाया गया है, कल हर वर्ष शिक्षकों की स्क्रीनिंग कराई जा सकती है#

#सहयोगी संगठनों ने दिया #समर्थन#

#अटेवा के जैनुल खान ने कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता थोपना पूरी तरह तर्कहीन और गलत है। वहीं टीएससीटी के शरीफुद्दीन, सुनील कुमार यादव, अरूणेंश प्रताप सिंह, दीपांकर गौतम और सुधीर गंगवार ने भी संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की और शिक्षकों से एकजुट रहने का आह्वान किया। सभा के दौरान हरदोई सांसद जयप्रकाश रावत एवं मिश्रिख सांसद अशोक रावत को भी ज्ञापन सौंपा गया#

#नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा #ज्ञापन#

#पैदल मार्च के समापन पर प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। ज्ञापन में टेट की अनिवार्यता तत्काल वापस लेने और सेवा संबंधी नियमों में सुधार की मांग की गई#

#बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद#

#इस ऐतिहासिक पैदल मार्च में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश दीक्षित, जिला मंत्री एम.पी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडे, अनूप दीक्षित, बीना वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष प्रभा शंकर, जिला संयुक्त मंत्री आशीष दीक्षित, प्रांतीय संगठन मंत्री अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं। इसके अलावा नरेन्द्र शर्मा, अभिषेक गुप्ता, मनीष राठौर, रविन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र शुक्ला, सिद्धार्थ पाण्डे, विनोद कुमार, विकास शर्मा, श्रुति यादव, अनवारूल हक, बृजमोहन सिंह, आशीष तिवारी, दुर्विजय सिंह, अखिलेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, संतोष कुमार, आशुतोष मिश्रा, अर्चना पाण्डेय, नीलम सिंह, सुभाष कनौजिया, मेनका राठौर, प्रशांत सिंह, सौरभ तिवारी, प्रियंका गौतम, प्रतिभा मिश्रा, सुरभिलता, नरसी कुई, रेनु वर्मा, साधना, हुमा कौसर, इंदु सिंह, शशि देवी, अनुराधा रावत, सीमा सिंह गौड़, रश्मि रस्तोगी, अरुण शर्मा, अवधेश यादव, सुनीत तिवारी एवं कुलदीप द्विवेदी सहित हजारों शिक्षक मौजूद रहे#

No comments